Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
7/20/2026 3:49:59 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में महज 10 फीट जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वर्षों से चले आ रहे विवाद ने आज सुबह ऐसा मोड़ लिया कि बड़े भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ हैबाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलूआ गांव निवासी गुड्डू केशरी उर्फ महेश प्रसाद और उनके छोटे भाई रामदेव केशरी के बीच करीब 10 फीट जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच इस जमीन को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद एक दिन खून-खराबे तक पहुंच जाएगा।आज सुबह करीब पांच बजे दोनों भाई फिर जमीन को लेकर आमने-सामने आ गए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में बड़े भाई ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर छोटे भाई रामदेव के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रामदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया। साथ ही आरोपी गुड्डू केशरी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के बीच हुए इस हत्याकांड से पूरे भलूआ गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और चर्चा कर रहे हैं कि महज कुछ फीट जमीन के लिए एक परिवार हमेशा के लिए बिखर गया।बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स