Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
7/20/2026 2:40:18 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर और आसपास के इलाकों में कई जगह जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आइए, दो तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि बारिश ने आम लोगों की परेशानी किस तरह बढ़ा दी है। पहली तस्वीर जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास की है। यहां रेलवे अंडरपास से लेकर मुख्य सड़क तक बारिश का पानी भर गया है। जलजमाव इतना अधिक है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
दूसरी तस्वीर जमालपुर-सफियाबाद मुख्य मार्ग की है। सफियाबाद चौक से पहले नाले की निकासी बाधित होने और लगातार बारिश के कारण भारी जलजमाव हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बड़े नाले का पानी कई घरों में घुस गया है। वहीं मुख्य सड़क पर स्थित एक मॉल में भी पानी प्रवेश कर गया, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लगातार हो रही बारिश ने नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन और नगर परिषद कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दिला पाते हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स