Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीएसएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आवास पहुंचा, लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
7/24/2026 5:59:19 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :-
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के जवायद गांव का माहौल उस वक्त पूरी तरह गमगीन हो गया, जब पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान चंदन कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दे रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद फूलों से सजी वाहन में पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सुल्तानगंज गंगा घाट रवाना किया गया। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनाती के दौरान करंट लगने से शहीद हुए बीएसएफ जवान चंदन कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव जवायद पहुंचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। अपने वीर जवान के अंतिम दर्शन के लिए गांव के सैकड़ों लोग घर के बाहर जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे माहौल में सिर्फ मातम और सिसकियां सुनाई दे रही थीं। बीएसएफ के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद फूलों से सजे वाहन में तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सुल्तानगंज गंगा घाट ले जाया गया। इस दौरान "भारत माता की जय", "वीर जवान अमर रहें" और "चंदन कुमार अमर रहें" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। गांव का लगभग हर व्यक्ति अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा और नम आंखों से उन्हें विदा किया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मूसलाधार बारिश से जमालपुर रेल इंजन कारखाना जलमग्न, कई शॉप में कामकाज ठप
#
ट्रेनी IPS अधिकारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
बीएसएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आवास पहुंचा, लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
#
बकरी चोर की शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के घर...