Date: 05/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
54 फीट लंबे कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, 9 कांवरिए मिलकर ले जा रहे बाबा बैद्यनाथ धाम
8/5/2026 2:39:48 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
देवघर :-
बाबाधाम जाने वाले अधिकांश कांवरिए अपने कंधों पर चार से पांच या अधिक से अधिक सात फीट का कांवड़ लेकर जल अर्पित करने निकलते हैं। लेकिन मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार जो कांवड़ दिखाई दिया, उसने हर किसी को पलभर के लिए रुकने पर मजबूर कर दिया। वजह थी इसकी लंबाई पूरे 54 फीट। इसे उठाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ नौ कांवरियों की जरूरत पड़ती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं का यह जत्था भक्ति, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है। देखिए आस्था के इस अद्भुत और अनोखे स्वरूप पर हमारी यह खास रिपोर्ट। 54 फीट लंबे इस भव्य कांवड़ को पटना सिटी के श्री श्री विशाल शिवधारी संघ ने तैयार किया है। रंग-बिरंगी सजावट, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और घुंघरुओं से सजा यह कांवड़ कच्ची कांवरिया पथ पर जहां से भी गुजर रहा है, लोग रुककर इसे देख रहे हैं और मोबाइल में इसकी तस्वीरें कैद कर रहे हैं। इस विशाल कांवड़ को एक साथ नौ कांवरिए अपने कंधों पर उठाते हैं। जबकि पूरे जत्थे में 500 से 600 श्रद्धालु शामिल हैं, जो बारी-बारी से कांवड़ उठाकर सुल्तानगंज से मुंगेर होते देवघर तक की 105 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रहे हैं। पूरे रास्ते ढोल-मंजीरे और "बोल बम" के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस 54 फीट लंबे कांवड़ को केवल 48 घंटे में तैयार किया गया। हर साल उनका उद्देश्य सिर्फ जल चढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और विश्व शांति का संदेश देना भी है। सावन में आस्था के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन 54 फीट लंबे इस कांवड़ ने यह साबित कर दिया कि जब श्रद्धा अटूट हो, तो भक्ति का आकार भी असाधारण हो जाता है। यही वजह है कि मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर यह विशाल कांवड़ हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
देवघर से कोयलनचाल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
धनबाद में शुरू हुई कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026, जांच कौशल निखारने पर जोर
#
धनबाद में पेपर लीक विवाद पर पोस्टर वॉर, पीएम मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
#
"शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ" : मास्टर की मांग को लेकर डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठे स्कूली छात्र
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे छिनतई गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद