Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे के ओवरहेड तार काटकर चोरों ने किया रेल परिचालन को ठप यात्री रहे 4 घंटे परेशान
7/9/2026 1:00:15 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanbad: जहानाबाद में चोरों का आतंक इन दिनों बढ़ गया है हालत यह है की चोर रेलवे को भी निशाना बना रहे हैं ताजा मामला पटना गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर एक के पास की है जहां बीते रात्रि चोरों ने रेलवे के ओवरहेड तार लगभग चार पल काट लिया जिसके कारण पटना गया रेल खंड पर लगभग चार घंटे तक रेल परिचालन डॉउन में बाधित रहा घटना के बाद रेलवे के टेक्नीशियन टीम पहुंचकर चोरों के द्वारा काटे गए चार पोल ओवरहेड तार को दुरुस्त करने में जुट गए लगभग 4 घंटे बाद ओवरहेड तार को दुरुस्त किया गया तब जाकर रेल परिचालन प्रारंभ हुआ इस दौरान आरपीएफ एवं जीआरपी की पुलिस भी इस बात का पता लगाने में जुट गई कि आखिरकार किसने रेल ओवरहेड तार को काटा है घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि गया से पटना की ओर जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पास होने के बाद चोरों ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन से दक्षिण गुमटी नंबर 1 के पास चार पोल ओवरहेड तार को काट कर ले भागे इसके बाद पटना गया रेल खंड पर लगभग 4 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा प्राप्त जानकारी के मुताबिक गया की ओर से पटना जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस रांची एक्सप्रेस पलामू एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेन के परिचालन पर इसका असर पड़ा तार काटे जाने के बाद जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर गया की ओर से आने वाले गंगा दामोदर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म संख्या 2 के बजाय प्लेटफार्म संख्या एक पर धीरे-धीरे लाया गया इसके बाद गंतव्य स्थान तक भेजा गया अब सवाल यह उठता है कि जब रेलवे का रेल पुलिस रेलवे स्टेशन एवं आसपास के इलाके में गस्ती करती है इसके बावजूद भी चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो रहे हैं इस चोरी की घटना ने जहानाबाद नगर थाना के पुलिस के भी गश्ती पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है क्योंकि जिस तरह से बीच बाजार से गुजरने वाले रेल पटरी के ऊपर ओवरहेड तार को चोरों ने काट कर ले भागा इससे साबित होता है कि जहानाबाद शहर में पुलिस गलती सुस्त है फिलहाल पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
मुंगेर में चहल्लुम के दौरान हिंसा, दो अखाड़ों की झड़प का वीडियो वायरल
#
सरायकेला-खरसावां: जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, AKM-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद
#
इमामगंज पुलिस ने 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार समेत एक तस्कर गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एकदिवसीय सेमिनार को लेकर तृतीय बैठक आयोजित, तैयारियों पर विभाग में व्यापक मंथन
#
रेलवे के ओवरहेड तार काटकर चोरों ने किया रेल परिचालन को ठप यात्री रहे 4 घंटे परेशान
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में