Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये का चालान

8/6/2026 5:20:22 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :- अगर आप धनबाद की सड़कों पर वाहन चला रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। नियमों की अनदेखी अब आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई महीने में विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये का चालान किया है। रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि पुलिस का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जुलाई माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालान काटने का उद्देश्य राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर निकलने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज और बीमा आदि की जांच कर लें। साथ ही रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से बचें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके। वहीं, आम लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि गंभीर सड़क हादसों की वजह भी बन सकती है। धनबाद ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क