Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के दशकर्म संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ...

9/15/2026 5:39:56 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के दशकर्म संस्कार कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
रघुवर दास ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग होने के बावजूद सुदिव्य कुमार सोनू से उनका हमेशा संवाद और बातचीत होती रही। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू विपक्ष को भी साथ लेकर चलने वाले नेता थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में सुदिव्य कुमार सोनू सरकार का पक्ष मजबूती और पूरी ताकत के साथ रखते थे। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का वे कड़े और बेबाक अंदाज में जवाब देते थे। यही उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व काफी मुखर था और वे अपनी बात स्पष्ट एवं प्रभावी तरीके से रखने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति हुई है।
इस दौरान रघुवर दास ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट