Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विष्णुपद मंदिर में राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने किया पिंडदान, कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा ......
9/29/2026 3:35:58 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: पितृपक्ष मेले के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने मंगलवार को गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान किया। पिंडदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और गया की धार्मिक महत्ता का उल्लेख किया। विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि वे पहली बार गया आए हैं और यहां आकर अपने पितरों के लिए पिंडदान करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बिहार में वे कई बार चुनावी दौरों पर आ चुके हैं, लेकिन गया आने का यह पहला अवसर है। उन्होंने गया की पावन भूमि को नमन करते हुए पिंडदान में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को लेकर उठाई जा रही मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय पाल सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां कांग्रेस जीतती है, वहां उसे सब कुछ ठीक नजर आता है, जबकि हारने पर वह वोट चोरी जैसे आरोप लगाती है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को बार-बार अपने आरोपों को लेकर जवाब देना पड़ा है।
वहीं चिराग पासवान से जुड़े सवाल पर विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि वे इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जहां भी रही है, वहां कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से स्थापित करने का काम किया गया है। पिंडदान के दौरान सांसद ने गया की धार्मिक परंपराओं और पितृपक्ष मेले की व्यवस्थाओं को भी देखा।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यादव समाज पर टिप्पणी के विरोध में मंत्री का पुतला फूंका, 30 सितंबर को चार जिलों में प्रदर्शन
#
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक हुए शामिल...
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....
#
जामतारा के जे एम एम ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन....
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब