Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....
10/2/2026 12:18:18 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमौन में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षक अताउल्लाह खान के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावुक कर देने वाला रहा। अपने प्रिय शिक्षक को विदा करते समय विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विद्यालय में 30 सितंबर को सहकर्मियों और विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक अताउल्लाह खान के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। शिक्षक के स्थानांतरण की जानकारी से भावुक हुए बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगे। बताया गया कि अताउल्लाह खान का स्थानांतरण अब डुमरिया प्रखंड के एक विद्यालय में किया गया है। फरवरी 2016 में शिक्षक के रूप में सेवा शुरू करने के बाद यह उनकी चौथी पोस्टिंग है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से विदाई के भावुक क्षणों को साझा करते हुए लिखा कि साढ़े दस वर्षों के शिक्षकीय सफर में हर नया विद्यालय उनके लिए नई कहानी, नई जिम्मेदारी और नए रिश्तों की शुरुआत लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि नए विद्यालय में नई उम्मीदों के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जहां भी रहें, बच्चों के बीच शिक्षा की रोशनी बांटते रहें और उनके दिलों में अपनी जगह बनाए रखें। विदाई समारोह में छात्रों की भावुकता ने शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बने आत्मीय संबंध को भी सामने ला दिया।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा