Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
10/2/2026 6:53:37 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के नवादा, जमुई और झारखंड से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई ऑटो को झारखंड के धनबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह बिहार और झारखंड में वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र का है, 25 सितंबर की रात जमालपुर रेलवे स्टेशन से बीआर-08पी-5745 नंबर की ऑटो गंगटा के लिए निकली थी। गंगटा थाना से करीब एक किलोमीटर पहले ऑटो पर सवार अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मुंह बंद कर हाथ-पैर बांध दिए और सड़क किनारे झाड़ी में फेंककर ऑटो लेकर फरार हो गए।
26 सितंबर को सफियासराय थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी सिंटू कुमार ने गंगटा थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV फुटेज और अन्य मानवीय स्रोतों के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद जमुई के गढ़ी थाना क्षेत्र के हरनी गांव में छापेमारी कर धर्मेंद्र कुमार उर्फ धड़कन, नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के फरकी पत्थर निवासी कुंदन कुमार और विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर निशांत कुमार को गिरफ्तार किया। निशांत मूल रूप से नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के बहादुरगंज का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार और कुंदन कुमार ने जमालपुर से ऑटो बुक की थी, जबकि विक्की कुमार रास्ते में इनके साथ शामिल हुआ। तीनों ने लूटी गई ऑटो को निशांत कुमार के पास 25 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने निशांत की निशानदेही पर धनबाद से लूटी गई ऑटो को बरामद कर ली है।
एसपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी एक गिरोह के रूप में काम करते थे और बिहार एवं झारखंड में इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में चोरी और शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने का भी रिकॉर्ड रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
#
तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा