Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
10/2/2026 12:18:18 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: बागबेड़ा थाना पुलिस ने लंबा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों के अलावा रेलवे और पश्चिम बंगाल में भी कई मामले दर्ज रहे हैं. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीना ने पूरे मामले की जानकारी दी.
सिटी एसपी के अनुसार 1 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा मैदान में अनुप चक्रवर्ती अपने सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की. इस दौरान अनुप चक्रवर्ती को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अनुप चक्रवर्ती के खिलाफ कुल 17 पुराने मामलों का उल्लेख किया गया है. इनमें बागबेड़ा थाना के कई मामलों के साथ बिष्टुपुर, जुगसलाई, साकची, बर्मामाइंस, चाकुलिया और परसुडीह थाना के अलावा रेलवे से जुड़े मामले भी शामिल हैं, इनमें आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले शामिल हैं.
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
#
तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा