Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुमका में किशोरी को न्याय दिलाने की मांग तेज छात्रों ने किया सड़क जाम...
10/12/2026 4:09:11 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
DUMKA
: दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से जुड़े मामले को लेकर दुमका जिला मुख्यालय में आक्रोश गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को झारखंड छात्र सभा के बैनर तले सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने एसपी कॉलेज मैदान से रैली निकाली और अंबेडकर चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग। आंदोलनकारी की मांग है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोष सिद्ध होने पर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। छात्रों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया। बताते चलें कि पिछले शनिवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद हुआ था। बताया जाता है कि किशोरी गाय लाने खेत गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर चर्चा ,सूत्रों के हवाले से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गैंगस्टर की कथित अपील से बढ़ी चर्चा। इस मामले को लेकर गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम से छात्राओं को हथियार उठाने की अपील किए जाने की भी चर्चा है। कथित रिलीज में हथियार उपलब्ध कराने का भरोसा दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने क्या कहा नाबालिग किशोरी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुआ मंथन, पंडालों में CCTV और सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी.............
#
धनबाद कोर्ट में जमकर हंगामा, आरपीएफ, एसआईटी और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई...
#
साइबर ठगी में जेल जा चुके तीन आरोपी फिर गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद...
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
#
जामताड़ा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा