Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद कोर्ट में जमकर हंगामा, आरपीएफ, एसआईटी और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई...
10/12/2026 4:38:29 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: कोर्ट परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उसे पकड़ने पहुंची आरपीएफ की विशेष टीम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ धनबाद थाना ले गई। घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है। अधिवक्ता संतोष सिंह के अनुसार, कुणाल साव कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक चेंबर में पहुंचा और आरोपी को अपने साथ के जाने की कोशिश करने लगा। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने अधिवक्ताओं के साथ हाथापाई की। इसके बाद अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और मामला बढ़ गया। वहीं, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि आरपीएफ के महुदा पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी कुणाल साव को पकड़ने धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी और अधिवक्ताओं के साथ विवाद हो गया और हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर को थाने ले आई। वहीं, घटना के बाद बैंक मोड़, धनबाद, धनसार और भूली ओपी के प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। धनबाद बार एसोसिएशन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुआ मंथन, पंडालों में CCTV और सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी.............
#
साइबर ठगी में जेल जा चुके तीन आरोपी फिर गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद...
#
दुमका में किशोरी को न्याय दिलाने की मांग तेज छात्रों ने किया सड़क जाम...
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
#
जामताड़ा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा