Date: 28/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोविंदपुर में डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश; विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
10/28/2026 12:44:25 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को गोविंदपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। पंचायत भवन की बेहतर व्यवस्था और आंगनबाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका देखकर डीसी ने जहां संतोष जताया, वहीं मनरेगा समेत अन्य कार्यों में मिली कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी बच्चों के साथ घुलते-मिलते और उन्हें पढ़ाते भी नजर आए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सन्नी राज, एसएसपी प्रभात कुमार, बीडीओ जहीर आलम और सीओ यशवंत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड में मंगलवार को उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब उपायुक्त आदित्य रंजन औचक निरीक्षण पर पहुंचे। डीसी ने पंचायत भवन, डीएमएफटी फंड से निर्मित तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र और मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान गोविंदपुर पंचायत भवन की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव देखकर उपायुक्त ने जमकर सराहना की। उन्होंने पंचायत भवन को आईएसओ सर्टिफिकेशन की सूची में शामिल करने की बात कही। साथ ही, प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखियाओं को इसी तरह बेहतर काम करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका की ओर से तैयार पोषण वाटिका को देखकर डीसी ने खुशी जताई। यहां बच्चों को रोजाना हरी सब्जियां उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी उपस्थिति भी संतोषजनक पाई गई। इस दौरान डीसी बच्चों के बीच पहुंचे, उनके साथ समय बिताया और उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को मातृभाषा के अनुरूप शिक्षा देने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि मानदेय मिलने के बाद पंचायतों की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में जो कमियां सामने आईं, उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सभी पंचायतों के मुखियाओं के नाम की सूची मुख्य पटल पर प्रदर्शित करने को भी कहा गया। अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से सभी कार्रवाई जनहित को ध्यान में रखते हुए और नियमानुसार की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की दौड़ परीक्षा तेज 50% महिला आरक्षण पर कमांडेंट ने कही बड़ी बात..
#
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....
#
सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान, देश के 100 श्रेष्ठ एनजीओ में बनाई जगह...
#
गया में मिला 19 दिन से लापता आदित्य, पिता बोले- पत्रकारों की वजह से लौटा बेटा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
#
JPSC-JSSC विवाद: रांची में मंत्रियों और JSSC अध्यक्ष का पुतला दहन, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
#
“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सहयोग शिविर में बोले असनी पंचायत के लोग
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......