Date: 29/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेगा क्रेडिट कैंप: करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित, रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
10/28/2026 4:01:15 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger:
मुंगेर में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बैंकों के सहयोग से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न सरकारी और बैंक प्रायोजित योजनाओं के तहत करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे-बड़े उद्यमियों को आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। मुंगेर समाहरणालय में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणिकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कैंप के जरिए अक्टूबर महीने के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों ने लगभग 100 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, स्वयं सहायता समूह, कृषि, रिटेल लोन और एमएसएमई समेत कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन बैंकों के सहयोग से इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं, ताकि लोग अपना रोजगार शुरू कर सकें, कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दे सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के आर्थिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों और सरकारी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र आवेदकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने और जिले के ऋण-जमा अनुपात में सुधार लाने पर जोर दिया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, एसडीसी बैंकिंग प्रिया कुमारी, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव कुमार, नाबार्ड के डीडीएम सुजीत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, तीन प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
#
गोविंदपुर में डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश; विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की दौड़ परीक्षा तेज 50% महिला आरक्षण पर कमांडेंट ने कही बड़ी बात..
#
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद जमकर पथराव
#
झारखंड में गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि की तैयारियां तेज, 4 अगस्त को राज्यभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक होंगे 12 प्रकार के कार्यक्रम