Date: 29/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, तीन प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
10/28/2026 4:20:18 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad :
बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव के युवा शरजील अहमद काकवी ने जापान में आयोजित ‘जापान यूथ समिट 2026’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 19 से 22 अक्टूबर तक ओसाका में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट में शरजील को बेस्ट लीडर अवार्ड और बेस्ट कंटेंट क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, यूथ इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। पैनल चर्चा का संचालन करने के लिए उन्हें विशेष उल्लेख भी मिला। समिट में शरजील ने ‘शिक्षा सबके लिए, हर बच्चा पढ़ाए बच्चा’ का विजन प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाना है। इसके तहत प्रत्येक शिक्षित बच्चे को किसी अन्य बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शरजील की इस पहल में शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने और युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको के पूर्व छात्र शरजील फिलहाल पटना जिले के पालीगंज स्थित हिमालय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। वह युवा भारत और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी पहलों से भी जुड़े हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। शरजील ने कहा कि जापान यूथ समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि हर शिक्षित बच्चा एक बच्चे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ले, तो शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। वहीं, कायनात फाउंडेशन के निदेशक शकील अहमद काकवी ने शरजील की उपलब्धि को जहानाबाद और बिहार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मेगा क्रेडिट कैंप: करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित, रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
#
गोविंदपुर में डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश; विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की दौड़ परीक्षा तेज 50% महिला आरक्षण पर कमांडेंट ने कही बड़ी बात..
#
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद जमकर पथराव
#
झारखंड में गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि की तैयारियां तेज, 4 अगस्त को राज्यभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक होंगे 12 प्रकार के कार्यक्रम