Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
11/1/2026 4:07:28 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के गया जिले के बोधगया की पावन धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परंपरा और आध्यात्मिक आस्था की साक्षी बनी। मौका था महाबोधि महाविहार में आयोजित महाकठिन चीवर दान समारोह का। तीन महीने के वर्षावास के समापन के बाद आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी बौद्ध श्रद्धालु और विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया गया। बौद्ध श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद करते हुए शांति, करुणा और विश्व कल्याण का संदेश दिया। समारोह के दौरान करीब 400 लामाओं को वस्त्र और चीवर दान किया गया। थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और वियतनाम सहित विभिन्न देशों से आए बौद्ध अनुयायियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। गौरतलब है कि बौद्ध धर्म में कठिन चीवर दान का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। वर्षावास के तीन महीने पूरे होने के बाद बौद्ध भिक्षुओं को चीवर यानी वस्त्र दान करने की यह सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। इसे दान, त्याग और सेवा की भावना से जोड़कर देखा जाता है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....
#
जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, बोले- जनता से बेहतर व्यवहार करे पुलिस
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!