Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नाबालिग की स्कूटी का जानलेवा कहर,  इवनिंग वॉक पर निकली महिला को मारी टक्कर 

11/5/2026 11:30:06 AM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर मे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सफियाबाद हवाई अड्डा के रनवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ़्तार स्कूटी ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की घटना में महिला की मौत हो गई, बताया जाता है की स्कूटी पर एक दो नहीं बल्कि चार नाबालिग सवार थे |  स्कूटी पर सवार चार नाबालिगो मे से दो नाबालिग भी घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बेगमपुर विदवारा निवासी घायल महिला आशरा देवी को स्थानीय लोगों की मदद से मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल नाबालिगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नाबालिग की मां की तबीयत खराब है और उनका इलाज भागलपुर में चल रहा है। बुधवार सुबह पिता राजीव रंजन पत्नी को देखने भागलपुर गए थे। इसी दौरान घर पर मौजूद नाबालिग ने पिता की स्कूटी निकाल ली और अपने चार साथियों के साथ हवाई अड्डे से अपने घर कि ओर जा रहा था। इसी क्रम में रोज कि तरह इवनिंग वॉक पर गई आशरा देवी से स्कूटी अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका  दुसरो के घरो में कार्य कर अपना जीवन यापन किया करती थी। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....