Date: 19/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इलाज के मंदिर में गंदगी का राज, धनबाद सदर अस्पताल की तस्वीरों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
11/17/2026 12:19:09 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक लगातार दावे करता नजर आता है। उपायुक्त से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी तक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बातें करते हैं, लेकिन इन दावों की हकीकत जाननी हो तो धनबाद सदर अस्पताल का नजारा देखना काफी है। दरअसल, कोयलांचल लाइव की टीम जब धनबाद सदर अस्पताल पहुंची तो वहां की सफाई व्यवस्था देखकर कई सवाल खड़े हो गए। अस्पताल के ऊपरी हिस्से में जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। परिसर में कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा था, वहीं सफाई के लिए रखे गए डस्टबिन भी कचरे से पूरी तरह भरे हुए नजर आए, इतना ही नहीं सीढ़ी के नीचे पान, गुटखा खाकर भी फेंका गया था।स्थिति ऐसी थी कि मानो लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर किसी का ध्यान ही नहीं गया हो। गौर करने वाली बात यह है कि जिस अस्पताल में लोग बीमारी से निजात पाने और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, उसी परिसर में इस तरह की गंदगी संक्रमण और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ऐसी अव्यवस्था के बीच गुजरना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल की नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी आखिर अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा रहे हैं? क्या अस्पताल प्रबंधन को इस बदहाल स्थिति की जानकारी नहीं है? क्या सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी नहीं की जाती? क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केवल कागजों पर व्यवस्था दुरुस्त मानकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं? धनबाद के उपायुक्त और सिविल सर्जन से सवाल है कि जब सदर अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही स्वच्छता का यह हाल है, तो जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना होगा कि कोयलांचल लाइव की इस पड़ताल के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।इतना ही नहीं पीने वाले पानी के जगह पूरा नाली जाम देखने को मिली वहीं पानी पीने के जगह गंदगी देखने को मिली।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टावर चौक पर खुला ए के फिटनेस जिम, अब आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाएं सेहत
#
आर्थिक तंगी के आगे नहीं रुकेगा इलाज, भौरा में गरीबों के लिए लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
#
अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तो मचा हड़कंप, गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों से मांगा जवाब!
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव