Date: 19/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दोस्ती टूटी तो बन गई हत्या की वजह! आदित्यपुर में निखिल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात का वीडियो बनाने की बात कबूली!

11/18/2026 5:46:43 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल्पनापुरी स्थित श्मशान घाट मैदान में 20 वर्षीय निखिल कुमार दे की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार, मृतक निखिल कुमार दे का मुख्य आरोपी करण सुरेन उर्फ डेले से पहले दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय पूर्व दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने गणेश मुर्मू उर्फ डेबो और अजीत सुरेन उर्फ गुडरू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई अहम साक्ष्य बरामद करवाए हैं और मुख्य आरोपी करण सुरेन की संलिप्तता की जानकारी भी दी है। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट