Date: 19/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब! नगर निगम के 4 कर्मियों समेत 8 गिरफ्तार!

11/18/2026 5:46:43 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya :  गया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएस कॉलोनी में छठ पूजा के दौरान दो बंद घरों में हुई चोरी की घटना का गया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नगर निगम के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जानकारी एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कचरा उठाने के बहाने इलाके में घूमते थे और इस दौरान बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। घरों में ताला लगा देखकर ये लोग उसकी निगरानी करते थे और फिर रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।  इस गिरोह में धनबाद नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो सोना दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास चोरी का सोना बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया सोना बरामद किया है। इसके साथ ही दो मोटरसाइकिल, एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

 

गया से कोयलांचल लाइव लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# दोस्ती टूटी तो बन गई हत्या की वजह! आदित्यपुर में निखिल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात का वीडियो बनाने की बात कबूली!
#
नशे के कारोबार पर पुलिस का डबल प्रहार! चार अफीम तस्कर गिरफ्तार तो तहखाने में छिपी मिली 423 लीटर विदेशी शराब!
 
 
 

# छठ मनाने जमुई गया परिवार और पीछे से घर में लाखों की चोरी! ताला तोड़कर जेवरात और कांसे के बर्तन ले उड़े चोर..
# छठ पर्व के जागरण में भक्ति की जगह भोजपुरी गानों पर डांस! अतिथियों के जाते ही बदला मंच का नजारा, वीडियो वायरल!
# एक महीने से लापता अनूप का गोलमारा जंगल में मिला शव! पेड़ से लटका मिला कंकाल, कपड़े और कड़े से हुई पहचान!