Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
INC मान्यता की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा से मिलीं SNMMCH की GNM छात्राएं, जनवरी में प्रक्रिया शुरू कराने का मिला भरोसा
11/19/2026 1:50:13 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH के GNM नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की मान्यता की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा से मिलीं। छात्राओं का कहना है कि केवल राज्य सरकार की मान्यता मिलने से उनकी डिग्री की स्वीकार्यता झारखंड तक सीमित रह सकती है। ऐसे में छात्राओं ने विधायक से जल्द राष्ट्रीय स्तर की मान्यता दिलाने के लिए ठोस पहल करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और जनवरी में प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। दरअसल, INC की मान्यता को लेकर SNMMCH के GNM नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं लगातार चिंतित हैं। इसी मांग को लेकर गुरुवार को छात्राएं धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। छात्राओं ने कहा कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता नहीं मिलने से उनकी डिग्री की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर उनके रोजगार और भविष्य के अवसरों पर पड़ सकता है। छात्राओं ने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि इस दिशा में ठोस कार्रवाई चाहिए। छात्राओं की बात सुनने के बाद विधायक राज सिन्हा ने तत्काल SNMMCH अधीक्षक, सेंट्रल हॉस्पिटल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। बातचीत में अधीक्षक ने कॉलेज की ओर से निर्धारित मानदंड पूरे होने की बात कही। वहीं, प्रबंधन ने बताया कि निर्धारित समय पर पोर्टल खुलने के बाद आवेदन किया जाता है और इसके बाद केंद्रीय टीम कॉलेज का निरीक्षण करती है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मान्यता प्रदान की जाती है। विधायक राज सिन्हा ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि जनवरी में पोर्टल खुलते ही मान्यता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस मामले में संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। फिलहाल छात्राओं को जनवरी में पोर्टल खुलने का इंतजार है। अब देखना होगा कि INC की राष्ट्रीय मान्यता दिलाने की दिशा में प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की पहल कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन सूत्री मांगों को लेकर फिर आंदोलन पर उतरे एंबुलेंस चालक, सिविल सर्जन कार्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
#
टावर चौक पर खुला ए के फिटनेस जिम, अब आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाएं सेहत
#
इलाज के मंदिर में गंदगी का राज, धनबाद सदर अस्पताल की तस्वीरों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
#
आर्थिक तंगी के आगे नहीं रुकेगा इलाज, भौरा में गरीबों के लिए लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
#
अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तो मचा हड़कंप, गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों से मांगा जवाब!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
भोजपुरी की आवाज होगी डिजिटल, डुमरांव में हुआ स्पीच डेटा का बड़ा संकलन
#
गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....