Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इसरो ने री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल  का कर्नाटक के चित्रदुर्ग एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज  से सफल परिक्षण कर दुनिया को चौका दिया है

02-04-2023

7596
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कर्नाटक : भारत के बहुप्रतीक्षित री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल RLV का आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग ऐरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से सफल परिक्षण किया गया। इस नए लॉन्च व्हीकल से सेटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजना कम खर्चीला होने के साथ साथ आसान हो जायेगा। RLV यानि री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने के बाद वापस धरती पर लौट आएगा। इस नए लॉन्च व्हीकल की सहायता से दोबारा किसी और सैटेलाइट को लॉन्च किया जा सकेगा। अब तक सैटेलाइट को लॉन्च करने के बाद लॉन्च व्हीकल आसमान में ही नष्ट हो जाते थे। ISRO के सूत्रों  के मुताबिक RLV दरअसल एक स्पेस प्लेन है जिसे बहुत अधिक ऊंचाई से 350  किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज गति से लैंडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। जानकारी के मुताबिक दुनिया में पहली बार विंग बॉडी एयरक्राफ्ट को हेलीकाप्टर से साढ़े चार किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाकर हवाई जहांज की तरह रनवे पर लैंडिंग के लिए छोड़ा गया। बहरहाल, भारत, अमेरिका, फ्रांस,चीन, जापान, और एलोन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स इसी नए लॉन्च वेहिकल पर काम कर रही है।  
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...