Date: 15/05/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मौसम बदला : धनबाद में कल होगी रोजगार वर्षा 350 पदों पर होनी है नियुक्तियां 
 

5/14/2025 4:02:43 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रोजगार का फिर एक बेहत्तर अवसर मिलने जा रही है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद में अगामी 15 मई को एक दिवसीय भर्ती कैम्प -2025 आयोजित होगी। यह जानकारी धनबाद के जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती कैंप में  THE  PLACER SECTOR ग्रेटर नॉएडा, AADHYA  HR SOLUTION  PVT . LTD . तथा SIS  LIMITED  BAGULA  BSTI  धनबाद विभन्न पदों मसलन N A P S ,जूनियर तकनीशियन,वेल्डर (MIG ,CO2 AND TIG), CNC AND  VNC ओपेरटर ,SECURITY GUARD CIT  (CASH IN  TRANSIT ) ,S  L V ,DOG  HANDLER के लिए कुल 350 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें न्यूनतम योग्यता कक्षा पांच से बारहवीं तक सहित आईटीआई उतीर्णंता वाले ,विशेष रूप से दसवीं उतीर्णंता प्राप्त अभ्यर्थियों की जरूरत है। उक्त भर्ती कैंप का समय सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित होगी। इस भर्ती कैंप में उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकतें हैं। भर्ती कैंप की सारी तैयारियां हो चुकी है।  
         
क्या होगा जॉब लोकेशन :
 
भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ग्रेटर नोएडा ) उत्तर प्रदेश ,याम्हा मोटर प्राइवेट लिमिटेड  (ग्रेटर नोएडा ) उत्तर प्रदेश, बंगलुरु कर्नाटका झारखंड सहित आल इंडिया में अन्य विभिन्न क्षेत्र के लिए उक्त नियुक्तियां होनी है। 
 
यह भी है अनिवार्य :
आवेदक को झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधित होना अनिवार्य है। सभी शैक्षणिक ,प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड सहित बायोडाटा साथ लेकर आना होगा। 
 
 
उमेश तिवारी ,कोयलांचल लाइव डेस्क