Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
3 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, 250 बसें तैनात
6/11/2025 10:49:55 AM IST
7460
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Srinagar :
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. इसलिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारी जम्मू से कश्मीर घाटी तक तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) की यात्री बसों का एक बेड़ा तैनात करेंगे।
देश के विभिन्न राज्यों से लोग जम्मू के भगवती नगर में यात्री निवास पहुंचते हैं. यहां वे अपना रजिस्ट्रेशन करवाते है. इसके बाद सुरक्षा जांच होती और उन्हें श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथाचौक में ट्रांजिट कैंप में ले जाया जाता है. इस ट्रांजिट कैंप से यात्रियों की जांच की जाती है और फिर उन्हें बालटाल और पहलगाम मार्गों से हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा तक पहुंचाया जाता है।
जम्मू-कश्मीर सरकार के सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सरंगल ने कहा कि निगम ने 250 बसों का बेड़ा रखा है, लेकिन 'हम यात्रियों की संख्या के आधार पर संख्या कम या ज्यादा कर सकते हैं.' आरटीसी के पास करीब 500 बसों का बेड़ा है जो केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिला मार्गों पर चलती हैं।
तीन जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाली यात्रा अवधि के दौरान, आरटीसी को अमरनाथ यात्रियों के लिए अपने बेड़े से बसों की संख्या में कटौती करनी पड़ती है. राकेश कुमार ने ईटीवी भारत को बताया, 'हमारे पास करीब 500 बसों का बेड़ा है. उनमें से आधी बसों को सार्वजनिक परिवहन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
यात्रा की शुरुआत से ही बसें सैकड़ों यात्रियों को लेकर भगवती नगर कैंप से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से सुरक्षा काफिले के बीच श्रीनगर ले जाती है. इनकी सुरक्षा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान और अर्ध सैनिक बल करते हैं. किसी बस के खराब होने की स्थिति में काफिले के साथ बैकअप के तौर पर अतिरिक्त बसें तैनात की जाती हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.
38 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी. पूरे भारत से भक्तों के दो मुख्य मार्गों से यात्रा करने की उम्मीद है. इनमें से पहला अनंतनाग जिले के पहलगाम से 48 किलोमीटर का पारंपरिक पहाड़ी मार्ग और दूसरा रास्ता गंदेरबल जिले के बालटाल से 14 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई वाला है।
यात्रियों के आगमन के लिए पंथाचौक ट्रांजिट कैंप में तैयारियां जोरों पर हैं. जम्मू-कश्मीर सरकार ने आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं की देखरेख और कंट्रोल रूप स्थापित करने के लिए श्रीनगर प्रशासन के कर्मचारियों की टीमें तैनात की है.
ट्रांजिट कैंप के प्रभारी अधिकारी मानव धर ने ईटीवी भारत को बताया, 'हम ठहरने के लिए हॉल बनाने और उसका नवीनीकरण करने, पंजीकरण काउंटर बनाने, कपड़े धोने और नहाने की सुविधा जैसी तैयारियां पूरी कर रहे हैं. सफाई कर्मचारी पूरे शिविर स्थल की सफाई कर रहे हैं। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ईटीवी भारत को बताया कि पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्रालय ने यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर में लगभग 580 सीएपीएफ कंपनियों (जो 42,000 से अधिक कर्मियों के बराबर है) की तैनाती को मंजूरी दी है।
जम्मू-कश्मीर सरकार भी यात्रा के सुचारू संचालन पर भरोसा कर रही है और उम्मीद है कि यह यात्रा पहलगाम हमले से प्रभावित पर्यटन को पुनर्जीवित करने में मदद करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि एक सफल अमरनाथ यात्रा देश के बाकी हिस्सों में यह संदेश देने में मदद करेगी कि कश्मीर में शांति है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस