Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मूसलधार बारिश से जनजीवन ठप, डूबे रेलवे ट्रैक,सड़कें बनी तालाब…
8/19/2025 11:09:41 AM IST
7627
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
High Tide In Mumbai Today:
मुंबई और उपनगरों में मंगलवार सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही है. विक्रोली में सबसे ज्यादा 255.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. मुम्बई के दादर स्टेशन पर रेल पटरियों और बाहर की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. माटुंगा, वडाला, सायन, किंग सर्कल, अंधेरी, कुर्ला, विकरोली और मलाड के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर जगह जगह पानी भरा हुआ है।
जेपी रोड पर लबालब पानी भरने गाडियों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है. सोमवार के मुकाबले आज सड़क पर इस समय कम गाड़ियां चल रही हैं. आज सारे स्कूल कॉलेज बंद हैं. व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं. मुंबई वाले आज अपने घरों से कम ही निकलेगे. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग, बीएमसी और राज्य सरकार के डिसास्टर मैनेजमेंट ने कल से ही यहां बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है।
मूसलधार बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शहर और उपनगरों में बहुत भारी से लेकर अति भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही 45-55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है. मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं. मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में मूसलधार बारिश की संभावना है. रेड अलर्ट जारी है. भारी बारिश का असर ट्रेन सेवाओं पर पड़ा भी है. मध्य और हार्बर लोकल ट्रेन 20 से 25 मिनट देरी से चल रही है. पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं।
हाई और लो टाइड का भी खतरा
मुबंई में हाई और लो टाइड का भी खतरा है. आज सुबह 9:16 बजे 3.75 मीटर हाई टाइडकी संभावना थी. रात 20:53 बजे 3.14 मीटर की संभावना है. दोपहर 15:16 बजे लो टाइड 2.22 मीटर की संभावना है. 20 अगस्त यानी कल सुबह 3:11 बजे 1.05 मीटर लो टाइड की संभावना है. सोमवार सुबह आठ बजे से आज सुबह आठ बजे तक मुम्बई शहर में 186.43 मिमी बारिश दर्ज की गई।
स्टर्न सबर्ब 208.78 मिमी, वेस्टर्न सबर्ब 238.19 मिमी, विक्रोली 255.5 (सबसे ज्यादा), भायखला 241, सांताक्रूज 238.2, जुहू 221.5, बांद्रा 211, कुलाबा: 110.4 और महालक्ष्मी: 72.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और समुद्र किनारे तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है. ठाणे में भी भारी बरसात जारी है।
पालघर जिले में रेड अलर्ट घोषित
कल्याण-डोंबिवली में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हो रही है. स्कूलों को छुट्टी घोषित की गई है. पालघर जिले में भी आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है. वसई, विरार और नालासोपारा के निचले इलाकों में पानी भर गया है. कई घरों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है. वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है.जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
नालासोपारा शहर में कई इमारतें झुग्गियों के आसपास पानी भरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं महाराष्ट्र के अन्य कई जिलों में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और स्कूल बंद हैं. नागापुर डैम ओवरफ्लो हो गया है. मराठवाड़ा के जालना जिले के कई गांवों में लगातार चौथे दिन पानी खेतों में भर गया है।
किसानों की फसल को नुकसान
किसानों को खड़ी फसल का भारी नुकसान हुआ है. कपास, सोयाबीन और अरहर की फसल खराब हो गई है. अंबड, घनसावंगी और बदनापुर तहसीलों में किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है. किसान पंचनामा रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं. पुणे में भी तेज बरसात जारी है. मौसम विभाग ने पुणे के लिए आज भी रुक रुक कर तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है. पुणे के खेड़ तालुका का चास कमान बांध 100 फिसदी भर गया है।
बांध से 1500 क्यूसेक पानी का विसर्ग शुरू हो गया है. मावल तहसील का पवना डैम 99 फीसदी भर गया है. डैम के पानी का विसर्ग बढ़कर 2860 क्यूसेक तक जाने की संभावना है. नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. डैम का पानी छोड़ने के बाद नदी किनारों पर बसे कई गांवों के लोगों को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है. नासिक जिले में भी बरसात का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
नासिक शहर और ग्रामीण भागो में भारी बरसात
नासिक शहर और ग्रामीण भागो में भारी बरसात हो रही है. जिले के गंगापुर डैम से पानी विसर्ग करने की प्रसाशन ने तैयारी कर ली है. गोदावरी किनारे बसे गांवों और व्यवसायों को चेतावनी दी गई है. धुले शहर के टीवराम हाईस्कूल परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया है. पानी निकासी न होने से छात्रों और अभिभावकों को परेशानी हो रही है।
स्कूल प्रशासन और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है. मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. बीड जिले के परली समेत कई गांवों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिली है. पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!