Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
6 और 11 एनडीए नौ दो ग्यारह मतलब डबल इंजन सरकार की विदाई तय : लालू यादव
10/7/2025 3:47:05 PM IST
7638
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
6 और 11 मतलब एनडीए नौ दो ग्यारह अबकी डबल इंजन सरकार होगी साफ़ तंज कसते हुए यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का। उन्होंने अपनी एक्स पर पोस्ट में यह बात लिखी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में रजनीति पारा उफान पर है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक और तेज हो गई है। चुनावी तैयारियों के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा कि बिहार से डबल इंजन सरकार की विदाई तय है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- छह और ग्यारह, एनडीए नौ दो ग्यारह। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि बिहार से एनडीए की विदाई तय है। यह पहली बार नहीं है जब लालू ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर कटाक्ष करते रहते हैं।एक अन्य पोस्ट में लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार का मतलब भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना है। इस बार बिहार के मुख्यमंत्री को बदलना है और सरकार भी बदलेंगे। जहां एक ओर लालू यादव सीएम नीतीश कुमार को लेकर हमलावर हैं और सरकार बदलने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार का नेतृत्व वह अपने बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव में देखते हैं। बता दें उन्होंने कई मंचों से तेजस्वी को बिहार का अगला सीएम बनाने के लिए जनता से अपील भी की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- तेजस्वी के नेतृत्व में, नया बिहार बनाएंगे। बता दें बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!