Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में AIMIM और अन्य दलों के दर्जनों नेता RJD में हुए शामिल
10/26/2025 11:44:55 AM IST
7655
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष एआईएमआईएम के दर्जनों नेताओं ने आज राजद की सदस्यता ग्रहण कर एक बड़ा झटका दिया है , क्योंकि इनके प्रदेश अध्यक्ष के पारिवारिक सदस्यों ने भी आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें प्रमुख रूप से मो जफर असलम, मुफ्ती अतहर जावेद, मुफ्ती सुफियान, नेहाल अख्तर, कैसर राही, नियाजुल हसन, अर्शी अजीज, अब्दुल कयूम, मो कलीमुद्दीन सहित दर्जनों नेताओं एआईएमआईएम के अलावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रगति मेहता, जनता दल यू के मरौढा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू , गड़खा जिला परिषद सदस्य योगेन्द्र राम ने अपने-अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधान पार्षद कारी मो शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार बदलने के लिए एक साथ खड़े हो ,क्योंकि हम बिहार के लोगों के लिए हर घर नौकरी ,रोजगार, बिहार के विकास को नया आयाम देने के अलावा संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत के लिए भाईचारा को मजबूत बनाने के संकल्पों के साथ बिहार के चुनाव में जा रहे हैं। बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन बदलाव के लिए है, यह दिख रहा है। इस अवसर पर एआईएमआईएम के शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता का मिजाज तेजस्वी जी के विजन और मिशन के साथ है। और हम सभी तेजस्वी जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इसीलिए अपनी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल और लालू जी के विचारों के साथ जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल वाहिद पार्टी है जिसने नफरत के खिलाफ रोजगार और नौकरी वाली राजनीति को बढ़ावा दी है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभी को सदस्यता रसीद देकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए, सभी को पार्टी का प्रतीक चिन्ह गमछा देकर स्वागत किया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!