Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रोसेस्ड फूड से बच्चों की सेहत बिगड़ रही,जानें आसान और स्वादिष्ट हेल्दी विकल्प
11/20/2025 12:44:21 PM IST
7731
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
आज के समय में बच्चों की थाली में प्रोसेस्ड और पैकेट वाले खाने की मात्रा तेजी से बढ़ रही है. बाजार में मिलने वाले चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, केक, कुकीज, रेडी-टू-ईट स्नैक्स और रंग-बिरंगी कैंडी बच्चों तो खूब अट्रैक्ट करती हैं. बिजी शेड्यूल की वजह से माता-पिता भी बच्चों को प्रोसेस्ड फूड्स देने पर मजबूर हैं. लेकिन वो इस बात से अंजान हैं कि यही प्रोसेस्ड फूड्स उनके बच्चों की सेहत पर कितना खतरनाक असर डाल सकते हैं. हाल ही में आई लैंसेट की रिपोर्ट में भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है. खासतौर पर बच्चों में इसका काफी असर देखने को मिल रहा है, जिससे बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का जायका बच्चों के मुंह पर इस तरह चढ़ गया है कि उन्हें हेल्दी चीजें पसंद ही नहीं आती है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी ऑप्शन बता रहे हैं, जो बच्चे को पसंद भी आएंगे और बनाने में भी आसान हैं. सबसे खास बात इन्हें खाकर लगेगा ही नहीं कि ये हेल्दी चीजों से घर पर बनाए गए. इससे न तो बच्चे की सेहत बिगड़ेगी और न ही मुंह का स्वाद।
पोटैटो चिप्स की जगह वेज चिप्स
बाजार में मिलने वाले चिप्स बच्चों को खूब पसंद आते हैं. लेकिन इन चिप्स में प्रिजर्वेटिव, एक्स्ट्रा नमक और ऑयल काफी ज्यादा होता है. जो बच्चों में मोटापे का कारण बनता है. ऐसे में आप अगर बच्चे को चिप्स खिलाना ही चाहती हैं तो उन्हें घर पर ही हेल्दी चीजों से बने चिप्स खिला सकती हैं. इसके लिए शकरकंद, अरबी या केले के चिप्स बनाकर दें. ये टेस्ट में बिल्कुल बाहर जैसे लगते हैं और खाने में हेल्दी भी होते हैं. बस आपको इनकी पतली-पतली स्लाइस करनी है और एयर फ्रायर या ओवन में बेक कर लेना है।
इंस्टेंट नूडल्स की जगह घर पर बनाएं सूजी के नूडल्स
नूडल्स तो बच्चों की टॉप फेवरेट लिस्ट में होते हैं. लेकिन ये बच्चे की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं है. इन्हें मैदे से बनाया जाता है. साथ ही प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाते हैं. इसके बजाए आप अपने बच्चे को घर पर ही सूजी या आटे से नूडल्स बनाकर खिला सकती हैं. ये स्वादिष्ट भी लगते हैं और हेल्थ के लिए उतने नुकसानदायक भी नहीं होते हैं.
फ्लेवर्ड योगर्ट के बजाए घर का बना दही
फ्लेवर्ड योगर्ट को भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में रखा जाता है, क्योंकि इसमें अलग से रंग एड किया जाता है. गढ़ा करने के लिए स्टेबलाइजर और इमल्सीफायर एड किए जाते हैं. बच्चे को मार्केट से इस फ्लेवर्ड योगर्ट की जगह आप फुल फैट नेचुरल ग्रीक योगर्ट दे सकती हैं. इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप फ्रेश फ्रूट और शहद से गार्निश करें।
बिस्कुट-कुकीज की जगह गुड़-घी के आटे के लड्डू
बाजार में कुकीज और बिस्कुट बनाने के लिए मैदा, चीनी और रिफाइंड ऑयल का खूब इस्तेमाल किया जाता है. ये भी बच्चों की हेल्थ के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. ऐसे में आप इन्हें रिप्लेस करके होममेड कुकीज या बिस्किट बना सकती हैं. इसके लिए गेहूं का आटा, देसी घी, गुड़ और सूखे मेवे के साथ कुकीज तैयार करें. ये भरपूर न्यूट्रिशन भी देंगे और बच्चे को पसंद भी आएंगे.
पैक्ड फ्रूट जूस की जगह फ्रेश जूस या स्मूदी
मार्केट में मिलने वाले पैक्ड जूस और स्मूदी भी बच्चे खूब पसंद करते हैं. भले ही इन्हें हेल्दी बताया जाता हो लेकिन ये भी बच्चों की हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते हैं. ऐसे में आपके पास ऑप्शन है कि आप घर पर ही अलग-अलग फ्रूट्स से बच्चे को फ्रेश जूस बनाकर दे सकती हैं. इसे थोड़ा और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्मूदी बनाएं और उस पर कुछ कार्टून डिजाइन देकर बच्चे को अट्रैक्ट कर सकती हैं. ये बच्चों को भरपूर न्यूट्रिशन देंगे.
कैंडी-चॉकलेट की जगह फ्रूट बार या खजूर रोल
कैंडी और चॉकलेट के तो बच्चे दीवाने होते हैं. लेकिन इनमें प्रिजर्वेटिव और केमिकल भरभर के मिलाए जाते हैं, जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है. ऐसे में आप बच्चे के लिए खुद घर पर चॉकलेट तैयार करें. इसके लिए खजूर, किशमिश, बादाम, काजू और तिल को पीसकर छोटे रोल या बार बना लें. इसपर चॉकलेट की कोटिंग करें और बच्चे को खिलाएं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
#
'निश्चय योजना' के तहत मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!