Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नेचर स्टडी ने चौंकाने वाला किया खुलासा,मां के दूध में मिला यूरेनियम 

11/30/2025 12:30:44 PM IST

7595
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara   : बिहार से एक चौंकाने वाली खबर आया। मां के दूध में यूरेनियम पाया गया है। जी हा  ये सुनकर भले यकीन न हो, लेकिन प्रतिष्ठित साइंस जर्नल नेचर की स्टडी ने इसे सच बताया है।पटना महावीर कैंसर संस्थान और दिल्ली AIIMS की संयुक्त रिसर्च में बिहार के 6 जिलों भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार और नालंदा—की स्तनपान कराने वाली 40 महिलाओं के दूध के नमूने जांचे गए और उनमें यूरेनियम U-238 पाया गया।यह रिपोर्ट सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली और माताओं में डर का माहौल।क्योंकि यूरेनियम एक रेडियोधर्मी तत्व है।  जो किडनी, लिवर और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।लेकिन राहत की बात यह है कि खगड़िया में सिर्फ 6 माइक्रोग्राम की मात्रा मिली, जो WHO के तय 30 माइक्रोग्राम के खतरे वाले स्तर से काफी कम है। वही भोजपुर सिविल सर्जन का कहना है कि इसमें डरने वाली कोई बात नही है। आरा सदर अस्पताल के शिशु चिकित्सक विकाश कुमार ने भी कहा कि बिहार के छह जिलों में माता के स्तनों में यूरेनियम पाया गया है । 40 माताओ का सैम्पल लिया गया था । उन्होंने भी कहा कि “घबराने की जरूरत नहीं… मां का दूध बच्चों के लिए अब भी सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा है।”मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूरेनियम का सोर्स दूषित पानी और केमिकल फर्टिलाइज़र हो सकता है।इसलिए गर्भवती महिलाएं साफ पानी, हेल्दी डाइट अपनाएं और जंक फूड-कोल्ड ड्रिंक से बचें। सबसे बड़ा सवाल बिहार के पानी में यूरेनियम कैसे गया? और सरकार अब क्या कदम उठाएगी?
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........