Date: 14/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , 5 अवैध शराब अड्डे को पुलिस ने किया ध्वस्त 

5/14/2026 11:28:16 AM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला :  सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का सख्त अभियान जारी है। चांडिल थाना क्षेत्र में छापामारी कर 5 अवैध अड्डे ध्वस्त कर दिए गए।यह करवाई सरायकेला  उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चिल्गु के पास चांडिल थाना अंतर्गत खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में छापेमारी की गई। इस अभियान में कुल 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डे को पुलिस ने ध्वस्त क्र दिया। मौके से लगभग  1000 किलो जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। सभी सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी गई।शराब अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया किया गया है। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब बनाने, स्टोर करने और बेचने वालों पर विभाग आगे छापेमारी  भी जारी रखेगी। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए  बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट