Date: 14/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मनोनीत ग्राम प्रधान के घर को हाथी ने तोडा ,घटना में  ग्राम प्रधान के पत्नी हुई घायल ,ग्रामीणों ने कहा...

5/14/2026 11:28:16 AM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला :  सरायकेला के  कुकड़ू प्रखंड  ईचाडीह पंचायत में  बीती रात हाथी ने आदरडीह चौका गांव के  मनोनीत ग्राम प्रधान गुरुपद गोप के घर को तोड़ डाला। हाथी के आने को देख परिवार के लोग घर से निकल कर बहार भाग गए जिससे  परिवार के सदस्य  बाल-बाल बच गए। जब हाथी घर के पास पहुंची तो उस वक्त घर में  गुरुपद गोप, उनकी पत्नी, विवाहित बेटी और छोटे बच्चे सो रहे थे लेकिन किसी तरह  वे लोग बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई। हाथी ने काफी उत्पात मचाया। घर का सारा अनाज खा ली ,चावल के बोरे बिखेर दिए, घर के बक्से तोड़कर कागजात और सामान नष्ट कर  डाला । हाथी के इस उत्पात से भागने के क्रम में  गुरुपद गोप की पत्नी घायल हो गईं। उन्हें  आंतरिक चोट आयी है। घटना के बाद ग्रामिणी ने कहा की झारखंड सरकार और वन विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से मिलकर स्थानीय प्रतिनिधि सिर्फ दलालों- चम्मचों को टॉर्चलाइट और बम फटके देते हैं, आम जनता को वोट तक सीमित रखते हैं। वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। 
 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए  बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट