Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 31 हजार बच्चियों को मिलेगा लाभ
3/30/2026 2:43:17 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमएनसीयू में इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका एक कैंसर-निवारक वैक्सीन है, जो संक्रमण होने से पहले ही सुरक्षा प्रदान करता है।वहीं मौके पर मौजूद धनबाद सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जिले की 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा और 29 जून तक सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध रहेगा।सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बच्चियों को यह जरूरी टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण होता है, और यह टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है।टीकाकरण के लिए यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद निर्धारित केंद्रों पर जाकर टीका लगवाया जा सकता है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सदर अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
सशक्त फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल