Date: 22/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पोटका में बने जलमीनार के पिलर हुआ जर्जर ,दे रहा बड़े हादसे का निमंत्रण  

4/22/2026 11:18:43 AM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : पोटका प्रखंड मुख्यालय और आसपास के गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 30 वर्ष पूर्व 5 हजार गैलन क्षमता की जल मीनार का निर्माण किया गया था. इस योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, यहां आने वाले लोगों तथा आसपास तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई थी, लेकिन मरम्मति  के आभाव में पिलर और ऊपर के हिस्से काफ़ी जर्जर हो चूका है जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल जल मीनार मे आधी क्षमता तक ही पानी भरा जा रहा है, ताकि संरचना पर अधिक दबाव न पड़े । और जल्द इसका मरम्मत किया जाए, ताकि इस जल मीनार से सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट