Date: 22/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारी स्कूली बच्चों से मिलकर हुए खुश
4/22/2026 1:10:45 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों का राज्य दर्शन के दौरान जहानाबाद जिला में आगमन हुआ। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद डॉ. प्रीति के बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिला मे भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा दौरा किया जा रहा है। उक्त परिभ्रमण कार्यक्रम मे भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों मे परीक्ष्यमान पदाधिकारियों में सूरज कुमार, विग्नेश टी. ए., विरुपाक्ष विक्रम सिंह, प्रेम कुमार, कृष्णा जोशी, अजय यादव, महेश कुमार, प्रिया रानी, जतिन कुमार, सैयद अदील मोहसिन, कशिश बक्शी शामिल हुए। उपरोक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों को पुष्प देकर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, विनय कुमार सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी, अविनाश कुमार तथा जिला स्थापना उप समाहर्ता सुश्री होमा इरफ़ान द्वारा स्वागत किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, दक्षिणी, काको का निरीक्षण किया गया तथा छात्रों को मोटिवेट करने के लिए अपना मंतव्य और अनुभव साझा किया गया। छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों से उनके लक्ष्य किस प्रकार प्राप्त किया जाए तथा साथ ही जब पढने मे मन ना लगे तो क्या करना चाहिए, क्या ना करना चाहिए जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा छात्रावास के भवन, खान पान की व्यवस्था, खेलकूद की व्यवस्था, आवासन की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित पाया गया, जिसको देखकर उनके द्वारा संतोष भी व्यक्त किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा आगे दिनांक 22 अप्रैल, 2026 को बराबर पहाड़ी, बराबर स्थित गुफा, बराबर के इतिहास की जानकारी प्राप्त करने हेतु भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही मखदुमपुर स्थित पालीहाउस मे जैविक सब्जी खेती का भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जहानाबाद पुराना प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित जीविका सिलाई सेंटर सह उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज
#
मंडल कारा में बंद कैदियों ने बंदी दरबार मे खुलकर बताई समस्याएं
#
लाखों रुपए की जीवन रक्षक मशीन ले उड़े चोर, अस्पताल की लापरवाही आई सामने
#
पोटका में बने जलमीनार के पिलर हुआ जर्जर ,दे रहा बड़े हादसे का निमंत्रण
#
झारखण्ड रेरा बिहार रेरा के तर्ज पार करे काम तभी घर खरीददारों के हितों की होंगी रक्षा - अजय कुमार सिंह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान
#
विश्व ऑटिज्म दिवस पर एस्पायर मदरस टीम ने लोगो को किया जागरूक,विधायक सरयू राय बच्चों के हुनर की तारीफ
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
#
पार्षद अरुण चौहान ने किया लाइट टावर का शिलान्यास, विकास की राखी पहली नींव