Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में बढ़ा विवाद,एक दूसरे पर दोनों पक्षो ने लगाये गंभीर आरोप
4/23/2026 5:38:33 PM IST
47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
बाघमारा के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत हरिणा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में तनाव है, दोनों पक्ष एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व एक पक्ष दुर्गा रवानी पर दूसरे पक्ष गंगा रवानी और अबोध रवानी ने आरोपा लगाया था कि दुर्गा रवानी जिस जमीन को अपनी पुस्तैनी रैयती जमीन बता रहे है वो जमीन गैरावाद है। और जबरन उसपर कब्जा किया हुआ है,जिसकी जाँच कि जाय। इसी को लेकर एक पक्ष के दुर्गा रवानी ने बताया कि गंगा रवानी और अबोध रवानी ने जो मुझ पर आरोप लगाया है वो पूरी तरह से निराधार है। छोटा मंझलाडीह मौजा के जिस जमीन को गैरावाद और सरकारी बता रहे है वो जमीन हमारी पुस्तैनी रैयती जमीन है और ये जमीन 1968 में ख़रीदा हुआ जमीन है और पुस्तैनी जमीन है,उसपर हमलोग वर्षो से खैती करते आ रहे है। लेकिन एक सर्वे में हमारा जमीन गैरावाद खाते में चढ़ गया है जिसको लेकर न्यायालय में मामला लंबित है।जिसका प्रमाण मेरे पास है। इसी के आधार पर दूसरे पक्ष के लोग हमपर गैरावाद जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहे है, जो कि सरासर निराधार है। वही उन्होंने ये भी कहा कि खुद अबोध रवानी का घर गैरावाद जमीन पर बना हुआ है, इसलिए मैं जिला प्रशासन और बाघमारा सीओ से मांग करता हुँ कि इसकी गंभीरता से जाँच किया जाय और जाँच कर उनके घर को सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराया जाय। इस दौरान दूसरे पक्ष के गंगा रवानी और अबोध रवानी ने भी अपने उपर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है और दुर्गा रवानी कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने कि बात कही है।हलाकि इस मामले में कौन सही बोल रहा है और कौन गलत बोल रहा है ये जाँच का विषय है। लेकिन कही न कही ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये जमीन विवाद का मामला हिंसक रूप ले सकता है। इसलिए जिला प्रशासन और बाघमारा सीओ को इस मामला को गंभीरता पुर्वक लेते हुये इन दोनों पक्षो के बीच उत्पन्न जमीन विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
गैस सिलिंडर रिसाव होने से टिस्को कर्मी के घर में लगी आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी