Date: 25/06/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

6/25/2026 2:17:34 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा सरेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है और गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक किसी घर के पास खड़े होकर फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह घटना किसी आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट