Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
7/30/2026 12:10:14 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
ऑपरेशन 'दौरा पहाड़' के तहत गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों नक्सलियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया। मंगलवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से गिरफ्तार किए गए मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण, गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम और उनके दो अन्य सहयोगियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था। कल डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके बाद सभी आरोपियों को कड़े सुरक्षा घेरे में धनबाद लाया गया।धनबाद पहुंचने पर बरवाअड्डा पुलिस सभी नक्सलियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कैदी वाहन के आगे-पीछे सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां तैनात रहीं, जबकि दर्जनों पुलिस जवान, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मेडिकल जांच के दौरान सभी आरोपियों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे और किसी को भी उनकी तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी गई। डॉक्टरों ने एक-एक कर सभी की स्वास्थ्य जांच की। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों नक्सलियों को धनबाद जेल भेज दिया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा, सांसद ढुल्लू महतो शामिल
#
शिक्षा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चो नेअपने गांव पर लगे बदनामी के कलंक को मिटाया ,एसपी ने इन्हे किया सम्मानित
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार