Date: 30/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
 

7/30/2026 4:08:53 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 जुलाई 2026 को हत्या की सूचना मिलने के बाद तत्काल विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और लगातार छापेमारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, राजा आलम, मुन्ना और एक महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट