Date: 07/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ,जमकर किया हंगामा
5/7/2026 3:07:00 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी के बाहर आज बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग और पुर्जा कटाने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी कर्मी भी सही जानकारी नहीं दे रहे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही ऑनलाइन नंबर लगाकर गैस बुक कराया था और एजेंसी से पुर्जा भी कटवा लिया था। इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और एजेंसी परिसर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोग सुबह से लाइन में लगे हैं, नंबर भी लग चुका है, लेकिन कोई बता नहीं रहा कि गैस कब मिलेगा। हर बार यही परेशानी होती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मुंगेर जिले की कई गैस एजेंसियों में यही स्थिति बनी हुई है। समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से एजेंसियों की कार्यशैली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिलता है। बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ता है। कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं एजेंसी कर्मियों की ओर से सिलेंडर की कमी और सप्लाई बाधित होने की बात कही जा रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि सप्लाई की समस्या है तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेवजह घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े। फिलहाल गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जल जमाव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घंटो काटा बवाल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
#
शांति की तलाश में रूसी पर्यटक पहुंचे बिहार, कहा सरकार की नजर पड़े तो.....