Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्कूल बस और  ट्रक जोरदार हुई टक्कर ,कई छात्र समेत ट्रक चालक घायल,मौके पर पहुंची पुलिस  

5/12/2026 2:20:01 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  :पटना गया एन एच22 फोरलेन पर जहानाबाद के मई हॉल्ट के समीप तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे स्कूल बस पर सवार कई छात्र-छात्राओं को चोटे आई है जबकि ट्रक चालक भी घायल हो गया है। सभी घायलों को आनन फानन में आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल जहानाबाद लाया जहां से दो लोगों को पटना रेफर किया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि जीडी गोयंका स्कूल के बस गया की ओर जहानाबाद से जा रही थी इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने जोरदार टक्कर स्कूल बस में मारा दिया। जिससे स्कूल बस पर सवार कई छात्र-छात्राओं को चोटे आई हैं जिसमें एक छात्र एवं ट्रक चालक को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार जहानाबाद सदर अस्पताल में कराने के बाद पटना रेफर किया गया है घटना के वक्त घटनास्थल पर काफी देर तक हलचल मची रही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूल बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को ट्रक के चालक सीट से किसी तरह बाहर निकाल कर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल भेज दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा है सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक छात्रा एवं ट्रक चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया है इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जीडी गोयंका स्कूल का बस गया की ओर जा रही थी इस दौरान ट्रक चालक जो ट्रक को गया की ओर ही ले जा रहा था उसकी आंख झपक गई इस दौरान हामारा हुआ बच्चों से भरा स्कूल बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार जिससे स्कूल बस में सवार कई छात्र-छात्राओं को चोटे आई है गंभीर रूप से घायल छात्र-छात्राओं को सदर अस्पताल में इलाज कराई जा रही है सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक सदर अस्पताल पहुंच गए हैं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट