Date: 30/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला थाना में रखी गई एक महिला अचानक हुई गायब, हरकत में आई पुलिस
5/29/2026 1:52:45 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : महिला थाना में संरक्षण में रखी गई एक महिला अचानक गायब पाई गई। महिला के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और शहर के विभिन्न इलाकों समेत रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ की रहने वाली उषा यादव नामक महिला कुछ दिन पहले भटकते हुए करमाटांड़ इलाके में पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों ने महिला की स्थिति संदिग्ध देख इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद जामताड़ा महिला थाना की टीम महिला को अपने साथ थाना लेकर आई थी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित संरक्षण में रखते हुए उससे पूछताछ की और उसके परिजनों का संपर्क नंबर हासिल किया। परिजनों को फोन कर महिला के बारे में जानकारी भी दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसके परिवार के जामताड़ा पहुंचने का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान शुक्रवार सुबह जब महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पहुंचीं, तो महिला थाना परिसर में मौजूद नहीं मिली। पहले थाना परिसर और आसपास के हिस्सों में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना तत्काल महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।महिला की तलाश के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और आसपास के स्टेशनों को भी सतर्क कर दिया गया। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। जामताड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह और एएसआई राकेश कुमार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा शहर के कई इलाकों में महिला की तलाश करते दिखाई दिए।वहीं महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ वाहन से आसनसोल की दिशा में रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पुलिसकर्मियों से आसनसोल जाने के संबंध में जानकारी ली थी, जिसके आधार पर पुलिस उस दिशा में भी जांच कर रही है।समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए लगातार खोज अभियान चला रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
मिष्ठान फैक्ट्री में अचानक आग लगी, पूरा सामान जलकर हुआ खाक
#
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने बियर तस्कर को दबोचा, बंगाल से बिहार हो रही थी तस्करी
#
जामाडोबा डुमरी में चली गोली, युवक के सीने में फंसी, जाँच में जुटी पुलिस
#
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक पर हुई करवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में NSCME-2026 का आयोजन, क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
#
सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गई जान
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....