Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भटिंडा फॉल में डूबने से आईटीआई परीक्षार्थी की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों संग घूमने गया था युवक
8/1/2026 6:13:15 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में एक दर्दनाक हादसे में आईटीआई की परीक्षा देने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित परीक्षा देने के बाद अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान सेल्फी लेने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित गिरिडीह जिले के सरिया का रहने वाला था। वह धनबाद आईटीआई की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद अपने मौसेरे भाई सुजल और एक अन्य साथी के साथ भटिंडा फॉल घूमने चला गया। तीनों फॉल में नहाने उतरे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के बाद अचानक गोलू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। गोलू को डूबता देख उसका मौसेरा भाई सुजल उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह उसे नहीं बचा सका। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मूनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने बताया कि भटिंडा फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरसात के मौसम में भटिंडा फॉल का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ जाता है। इसके बावजूद लोग यहां नहाने और सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
गली ढलाई भुगतान में कमीशन मांगना पड़ा भारी, मुखिया गिरफ्तार
#
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
#
किराया देने के बजाए करने लगे दबंगई, जान से मारने की धमकी दी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
स्मृति मंधाना का बड़ा कमाल: TIME मैगजीन की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल स्पोर्ट्स पर्सन’ लिस्ट में हुई शामिल