Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
8/1/2026 6:13:15 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में शनिवार को 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में चाकू और तलवार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान करण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार करण के पैर में चोट लगी थी, जिसके कारण वह कुछ दिनों से घर पर ही था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह टहलने निकला था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मुक्तेश्वर महतो और कन्हाईलाल भट्टाचार्य उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गए, जहां उस पर चाकू और तलवार से हमला किया गया। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल करण को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, आपसी रंजिश और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस एहतियात के तौर पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
गली ढलाई भुगतान में कमीशन मांगना पड़ा भारी, मुखिया गिरफ्तार
#
भटिंडा फॉल में डूबने से आईटीआई परीक्षार्थी की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों संग घूमने गया था युवक
#
किराया देने के बजाए करने लगे दबंगई, जान से मारने की धमकी दी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद