Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीमेंट फैक्ट्री के पास ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
6/25/2026 2:17:34 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से सारण (छपरा) निवासी चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सारण (छपरा) जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव निवासी मोहन राय का 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह बुधवार को ट्रक पर सीमेंट लोड कर रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अनलोड करने गया था। जब वह ट्रक के पीछे खड़ा होकर उसे बैक करवा रहा था। उसी दौरान ट्रक बैक होने के क्रम में उसे पर चढ़ गई। जिससे उसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब वहां मौजूद अन्य लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी एवं एक पुत्री साक्षी है। घटना के बाद में मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास