Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वास्थ्य विभाग में योगदान नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका

6/25/2026 2:17:34 PM IST

183
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : स्वास्थ्य विभाग, धनबाद में संविदा के आधार पर नियुक्त 25 अभ्यर्थियों द्वारा अब तक अपने पदों पर योगदान नहीं दिया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत पारा चिकित्सा एवं अन्य पदों पर चयनित कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। बावजूद इसके, चयनित 25 अभ्यर्थियों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए विभाग ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे 5 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से सिविल सर्जन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना योगदान सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का योगदान स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया स्वतः निरस्त मानी जा सकती है। इन अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट [www.dhanbad.nic.in] पर भी प्रकाशित की जा रही है, ताकि सभी संबंधित लोग जानकारी प्राप्त कर सकें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर योगदान नहीं देने वालों के विरुद्ध नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क