Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
4.61 करोड़ की बकाया राशि वसूलने के लिए 13 दिनों से घर के बाहर डटे रहे कोयला कारोबारी
6/27/2026 11:56:53 AM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी तथा वर्तमान में रांची के लालपुर में रहने वाले कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए पिछले 13 दिनों से गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी कोयला एजेंट संतोष कुमार अग्रवाल के गड़ेरिया गांव स्थित आवास के बाहर खाट लगाकर बैठे हुए हैं। मुन्ना सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 से संतोष कुमार अग्रवाल के साथ उनका कोयला कारोबार चल रहा था। इसी कारोबार के दौरान वर्ष 2022 से 2024 के बीच संतोष कुमार अग्रवाल के पास उनकी कुल 4 करोड़ 61 लाख रुपये की बकाया राशि हो गई। आरोप है कि कई बार मांग करने के बावजूद संतोष कुमार अग्रवाल भुगतान करने के बजाय लगातार टालमटोल करते रहे। उन्होंने बताया कि बकाया राशि के भुगतान को लेकर पहले शेरघाटी कोर्ट में स्टांप पेपर पर इकरारनामा किया गया था, लेकिन उसके अनुसार भी भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद इमामगंज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोबारा इकरारनामा हुआ, फिर भी अब तक उन्हें उनका पैसा नहीं मिला। इतना ही नहीं, अब संतोष कुमार अग्रवाल उनसे किसी भी प्रकार का संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। मुन्ना सिंह का आरोप है कि संतोष कुमार अग्रवाल की मंशा मामले को लंबे समय तक टालने या अदालत में लंबित कर देने की है, ताकि उन्हें बकाया राशि वापस न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बैंक का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज उन पर बकाया है और उनका फ्लैट बैंक में मॉर्गेज है। बैंक कभी भी फ्लैट को जब्त कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके हृदय में स्टेंट लगा हुआ है और स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता, इसके बावजूद वह भीषण गर्मी में अपने पैसे की वसूली के लिए देनदार के घर के बाहर बैठे हैं। मुन्ना सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पैसों से संतोष कुमार अग्रवाल ने इमामगंज के गड़ेरिया गांव में स्विमिंग पूल सहित करोड़ों रुपये की आलीशान कोठी बनाई है। इसके अलावा कई जगह जमीन और मकान भी खरीदे हैं तथा महंगी गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं। लाचार मुन्ना सिंह का कहना है कि जब तक उन्हें उनकी 4 करोड़ 61 लाख रुपये की बकाया राशि नहीं मिल जाती, तब तक वे संतोष कुमार अग्रवाल के घर के बाहर से नहीं हटेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़े।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस