Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC-JSSC UPDATE : बाबूलाल मरांडी, विधायक रागिनी सिंह और विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर सरकार को चेताया....
8/11/2026 11:40:23 AM IST
81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
JPSC-JSSC छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड की सियासत गरमा गई। विधानसभा के बाहर आजसू विधायक तिवारी महतो ने जमीन पर लेटकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बीजेपी के कई विधायकों ने भी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा और जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत कई विधायक शामिल रहे।
JPSC-JSSC के छात्रों पर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज विधानसभा के बाहर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आजसू विधायक तिवारी महतो ने जमीन पर लेटकर अपना विरोध जताया और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायक विधानसभा के बाहर जुटे। झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा और जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत कई नेताओं ने छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। इधर, बीजेपी की ओर से आज झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। बंद की कमान खुद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संभाली। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कल छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र हितों को लेकर गंभीर नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। JPSC-JSSC छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब यह मुद्दा सड़क से लेकर विधानसभा तक पहुंच चुका है। विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है, वहीं बीजेपी के झारखंड बंद से सियासी तापमान और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस पूरे मामले पर क्या जवाब देती है। छात्रों के मुद्दे पर झारखंड की सियासत गरम है और विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!