Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
8/19/2026 2:47:05 PM IST
131
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार रांची लौटे प्रदीप वर्मा का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदीप वर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग को भी अहम बताया। झारखंड की मौजूदा स्थिति पर प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उनके मुताबिक, सरकार के कार्यकाल में जनता और खासकर युवा निराश हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में नौकरियों को लेकर युवाओं में असंतोष है और छात्रों को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!