Date: 28/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आउटसोर्सिंग के मालिक गुरुपाल सिंह पर बाहर से महीलाओं को बुला कर मारपीट करने का माँ बेटी ने लगाया आरोप ,कहा ...
10/28/2026 12:44:25 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में अपनी ही जमीन को पाने के लिए जद्दोजहद करनी पर रही है मां और बेटी को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी पंचायत में स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जब मां-बेटी अपनी जमीन पर जाती हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। पूरा मामला धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडुकी पंचायत का है। यहां मौजा नंबर 90, खाता नंबर 72 और प्लॉट नंबर 853 में कुल 77 डिसमिल जमीन में 38 डीसमिल में 7.6 डीसमील का कागजात रहने पर भी गुरुपाल सिंह के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है । झरिया के अशोक रोड निवासी कांता देवी ने वर्ष 1970 में रैयत कृपाल हाजरा, जगदीश हाजरा और ऋषि हाजरा से यह जमीन खरीदी थी। दावा है कि जमीन की विधिवत रजिस्ट्री भी कराई गई थी। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष के अनुसार वर्ष 2026 तक इस जमीन की लगान रसीद भी जमा की गई है। बताया जा रहा है कि कांता देवी के पांच पुत्र हैं। इनमें से स्वर्गीय प्रसाद केशरी की पत्नी और पुत्री के हिस्से में करीब 7.6 डिसमिल जमीन आती है। पीड़िता चांदनी केसरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मटकुरिया निवासी गुरुपाल सिंह जो की आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक हैं उनके द्वारा इसी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आगे कहना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेज और लगान रसीद होने के बावजूद उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आगे बताया कि आज काफी संख्या में महिला गुंडा को बुलाकर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई है जिसे मैं अपनी जमीन को किसी भी कीमत पर कब्जा करने नहीं दूंगी। महिला गुंडा बहुत ही दुर्व्यवहर तरीके से पेश आ रही थी। पीड़ित मां-बेटी का आरोप है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाती हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है और उन्हें वहां जाने से रोकने की कोशिश की जाती है। उनका दावा है कि जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी द्वारा जमीन विवादित होने की वजह से फिल्हाल काम बंद करने का आदेश दिया गया है पर गुरुपाल सिंह के द्वारा भारी संख्या में मजदुर और महिला गुंडा के साथ जमीन कब्जा करने को लेकर लगाया गया है। फिलहाल मां बेटी इंसाफ के इंतज़ार में भटकने को मजबुर है। हालांकि इसको लेकर गुरुपाल सिंह के द्वारा बरवाअड्डा थाना में रैयत के पाटिदारो बीस डिसमील जमीन खरीदने को लेकर कागजात भी प्रस्तुत किया गया है पर सबसे बड़ा सवाल जब गुरुपाल सिंह के पास बीस डिसमिल जमीन के कागजात है तो जमीन पर काम करवाने के समय भाडे पर महिला गुंडा हायर करने की क्या आवश्यकता पड़ गयी । कहीं गुरुपाल सिंह सही में तो मां बेटी के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा कर रहें हैं ।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में मरीज के परिजन ने होमगार्ड जवान पर पिटाई का करने का लगाया आरोप, घायल का SNMMCH में चल रहा इलाज
#
सरकारी आवास में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, उत्पाद विभाग और पुलिस की छापेमारी में 550 बोतल नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
क्रेडिट कार्ड से ठगी का खेल उजागर, 11 मोबाइल के साथ दो साइबर आरोपी गिरफ्तार...
#
मीडिया में खबर चली तो जागा प्रशासन, दो पटाखा दुकानों पर कार्रवाई...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
#
JPSC-JSSC विवाद: रांची में मंत्रियों और JSSC अध्यक्ष का पुतला दहन, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
#
“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सहयोग शिविर में बोले असनी पंचायत के लोग
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......